राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गाँव के खेत की मिट्टी को समतल कराने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट में तब्दील हो गया जिसमें एक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जमदहां गांव में खेत की मिट्टी को समतल कराने को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष से राम उजागिर बिन्द (38 वर्ष) पुत्र गिरधारी बिन्द गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें घायलावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस दो अभियुक्त रोशन लाल पुत्र कन्हैया लाल व रामलाल पुत्र स्व. गिरधारी निवासीगण जमदहां को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाई करते हुए दोनों को चालान भेज दिया गया।
.jpg)











