Jaunpur News: छात्र-छात्राओं ने माताओं के प्रति प्रेम व सम्मान को किया व्यक्त

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: छात्र-छात्राओं ने माताओं के प्रति प्रेम व सम्मान को किया व्यक्त




मातृ दिवस पर होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर विद्यालय परिसर में निबंध, भाषण, कविता एवं नृत्य प्रतियोगिताओं हुईं। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित शुभकामना कार्ड बनाकर अपनी माताओं को समर्पित किए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है माँ मेरी माँ” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 6 के छात्र मोहम्मद अमीन ने अपनी मां को स्वर्ग से बढ़कर बताते हुए भावपूर्ण विचार प्रस्तुत किये। वहीं छात्रा अदिति गुप्ता ने कविता के माध्यम से मां के त्याग और स्नेह का वर्णन किया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा पायल मौर्या ने कहा कि “भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने मां को बनाया।” अंत में विद्यालय प्रबंधक बृजेश जायसवाल ने बच्चों एवं उनकी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सराहना किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

 

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!