Jaunpur News: रामजनकी भूमि पर निर्माण रोकने को लेकर डीएम से गुहार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: रामजनकी भूमि पर निर्माण रोकने को लेकर डीएम से गुहार


एसडीएम ने सुनिश्चित की प्रतिदिन सुनवाई, निर्माण स्थगित

मन्दिर भूमि पर नहीं होने देंगे अवैध कब्जा: पक्षकार

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पश्चिमी कौड़िया (पक्का पोखरा) स्थित रामजानकी ठाकुर जी मंदिर की संपत्ति एवं भूमि पर कथित अवैध निर्माण और फर्जी अभिलेखों के सहारे कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में श्री ठाकुर जी रामजानकी मंदिर पक्षकारों द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दे तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने तत्काल निर्माण रोक संबंधित वाद में प्रतिदिन सुनवाई सुनिश्चित की है।

मंदिर पक्षकारों का आरोप है कि आराजी संख्या 508, जो पूर्वजों द्वारा ठाकुरजी रामजानकी को समर्पित की जा चुकी है, को राजस्व अभिलेखों में बिला किसी आदेश के फर्जी ढंग से फर्जी इंदराज के आधार पर निराधार विक्रय कर दिया गया जबकि विक्रेता पक्ष ने पूर्व में दीवानी न्यायालय में उक्त भूमि को रामजानकी संपत्ति स्वीकारा था और न्यायालय ने आदेशित किया कि जब कोई संपत्ति एक बार किसी देवता को समर्पित कर दी जाती है तो उसे वापस नहीं लिया जा सकता, उक्त भूमि पर दर्ज इंदराज अवैध है।

यह भी आरोप है कि पुराने अभिलेखों की अनदेखी कर गलत तरीके से नाम दर्ज कराया गया। बाद में उक्त भूमि का बैनामा करा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। मंदिर पक्ष के अनुसार न्यायालय द्वारा पूर्व में इस भूमि को ठाकुर जी की संपत्ति घोषित किया जा चुका है। बावजूद इसके राजस्व अभिलेखों में बिला अधिकार परिवर्तन कर भूमि का हस्तांतरण कर दिया गया।

गौरतलब है कि मामले को लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन है तथा अपील भी लंबित है। इसके बावजूद भूमि पर तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिससे मंदिर संपत्ति को अपूरणीय क्षति हो रही है। मंदिर पक्षकारों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच करा अवैध निर्माण तत्काल रुकवाने और मंदिर संपत्ति की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। प्रतिनिधिमंडल में  कैलाशनाथ जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल, कमलेश अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि सहित अन्य लोग शामिल रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

 

ads

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!