Jaunpur News: दोस्तों संग नहाने गये दो युवकों की डूबने से हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us

आधे घण्टे के अथक प्रयास से मछुआरों ने बाहर निकाला शव

विनय शर्मा

डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोमती नदी के चंदवक पुल के नीचे शनिवार दोपहर 2 बजे दोस्तों संग नदी में नहा रहे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, थानाध्यक्ष अमित सिंह ने सीएचसी पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हीरापुर मचहटी गांव निवासी 18 वर्षीय प्रवेश यादव पुत्र लौजारी, 19 वर्षीय शिवम चौरसिया पुत्र महेश गांव के ही अपने दोस्तों विशाल गोड़, अभिषेक यादव, मोनू वर्मा व अजय गोड़ के साथ गोमती नदी में नहाने के लिए चंदवक पुल के पास बाइक से पहुंचे। सभी छः लोग नहाने लगे। विशाल व अभिषेक इसी दौरान बाहर निकलकर बैठ गये। शेष सभी नहा रहे थे। इन दोनों ने मना किया आगे मत जाओं गहराई ज्यादा है लेकिन प्रवेश व शिवम आगे गहरे पानी की तरफ बढ़ गये।

बताया गया कि उन लोगों को तैरना भी नहीं आता था। डूबने लगे तो विशाल व अभिषेक बचाने के लिए कूदे लेकिन बचा नहीं पाये। दोनों गहरे पानी में समा गये। शोर मचाने पर मछुआरे आ गये और नदी में तलाश करने लगे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में मछुआरों ने आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद शव बाहर निकाला। पुलिस शव को लेकर सीएचसी डोभी गई जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी किया।


ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!