केराकत में स्व—जनगणना की गतिविधियां तेज की जायं: पूजा यादव
रमेश यादव
जौनपुर। जनपद में 7 से 21 मई तक स्व—जनगणना को लेकर निर्देशित होते ही स्व—जनगणना को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विकास खंड अधिकारी केराकत हरिओम गुप्ता एवं ब्लॉक प्रमुख सरोजा देवी का स्व—जनगणना कराने के बाद ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारियों को आदेशित किया गया कि अपना स्व—जनगणना करने के बाद संकल्प लेते हुए जनगणना को कराने की प्रयास करें। खंड विकास अधिकारी के मार्गदर्शन को संज्ञान में लेते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा यादव ने शासन के मंशा को देखते हुये इस कार्य को संपूर्ण ढंग से संपन्न करायें। जनगणना की प्रक्रिया पारदर्शी और सटीक बन सके जिसे हमारे ब्लॉक का नाम रोशन हो और शासन में इसकी छवि बनी रहे। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी आसिफ अंसारी, समाज कल्याण अधिकारी दिनकर मौर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा यादव सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।
.jpg)











