शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन की चुनावी सभा संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जहां अगले सत्र 2026-27 के लिए नये पदाधिकारियों का चयन सर्व सहमति से किया गया। चुनाव अधिकारी निवर्तमान अध्यक्ष संजय केडिया ने राजीव श्रीवास्तव को अध्यक्ष और रितेश गुप्ता को सचिव निर्वाचित होने की घोषणा किया। सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दिया।
इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि लायन्स क्लब जौनपुर मेन का अध्यक्ष बनना अपने आपमें गर्व की बात है, इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि आप सब ने मुझे संस्थाध्यक्ष चुनकर मुझ पर इतना बड़ा विश्वास जताया है। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं सभी सदस्यों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ।
इसी क्रम में जीएटी एरिया लीडर डा. क्षितिज शर्मा ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए बताया कि राजीव श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भारत विकास परिषद शौर्य के उपाध्यक्ष भी हैं। उनके नेतृत्व में लायन्स क्लब जौनपुर को नई दिशा मिलेगी। वरिष्ठ चिकित्सक डा. अजीत कपूर ने कहा कि मुझे आशा व विश्वास है कि राजीव जी के नेतृत्व में लायन्स क्लब नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। संयोजक शत्रुघ्न मौर्य व सचिव योगेश साहू ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।
इस अवसर पर रंजीत सिंह, सुरेश चंद्र गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी, शकील अहमद, डा. मदन मोहन वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, मनोज चतुर्वेदी, गोपीचन्द साहू, संजय श्रीवास्तव, रामकुमार साहू, संदीप गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता, शिवानन्द अग्रहरी, लखन श्रीवास्तव, परमजीत सिंह, सुशील अग्रहरी, सुभाष चौरसिया, गीता गुप्ता, मधु चतुर्वेदी, हेमा श्रीवास्तव, संगीता गुप्ता, सुधा रानी, पुष्पा श्रीवास्तव, रविन्द्र कालरा सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
.jpg)











