Jaunpur News: अनियंत्रित कार सड़क किनारे खंदक में पलटी, बाल-बाल बचे लोग

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अनियंत्रित कार सड़क किनारे खंदक में पलटी, बाल-बाल बचे लोग


विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटौरी-जमुहाई मार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसा जमुहाई खोभरिया गांव के पास हुआ जिसमें कार सवार लोग बाल-बाल बच गये।

जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी कार से जमुहाई (खोभरिया) गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रविवार करीब 12 बजे  तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा चालक व कार में बैठी एक महिला को हल्की चोटें आईं।

घटना के बाद चालक ने परिजनों को सूचना दी जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गये। आस—पास के ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में सहयोग करते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!