जेडी सिंह
जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह जिले के आम जनमानस में कुछ खास हैं जिसकी चर्चा —परिचर्चा सोशल मीडिया से लेकर जनमानस के बीच होती रहती है। विरोधी चारों तरफ से राजनैतिक घेराबंदी करके थक—हार चुके हैं लेकिन धनंजय का राजनैतिक कद और लोकप्रियता में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। उन्हें राजनैतिक दांव-पेंच से सदैव मात देने की कोशिश हो रही है। जिले में बहुत धुरंधर राजनैतिक हैं जिसके पास दलीय मजबूती है। अपना खुद का राजनैतिक धरातल नहीं है जिससे उनका जमीन मजबूत बन सकें।
अब तो कुछ राजनैतिक दलों में जिले में पार्टी नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह न देकर बाहर से आये लोगों को सासंद—विधायक बनने का अवसर दिया जा रहा है। ऐसे में पार्टियों में अंदरुनी कलह और वैचारिक मतभेद चरम पर है। धनंजय सिंह सर्वमान्य नेता हैं जो सबकी पसंद भी हैं। राजनैतिक लोग उन्हें बाहुबली, माफिया, अपराधी कहकर जनता के बीच अपना राजनैतिक फिजा बनाने का हर समय प्रयास कर रहे हैं। अधिकांश लोग धनंजय सिंह को गरीबों का मसीहा कहकर विरोधियों का मुंह बंद करने के लिए मजबूर कर देते हैं। राजनैतिक लम्मरदारों के पास गिने—चुने लोग हैं जो दगे कारतूस जैसे हैं। धनंजय जी के पास समर्थकों का हुजूम है जो उनके लिए तटस्थ हैं। विरोधियों के पास बस एक प्रदर्शन और दिखावे की राजनीति है जिसे जौनपुर की महान जनता भली-भांति से जान मौका-ए-जरुरत पर नकार दे रही है। धनंजय जी जौनपुर के अलावा प्रदेश के भी नेता हैं जिन्हें राजनीति करने का ज्ञान है। बिहार, कोलकाता, मुम्बई, दिल्ली की राजनीति में उनका अपना एक वजूद है जिसे आम तौर पर हाल ही के दिनों में हुये चुनावों में देखा गया है। जिला, क्षेत्र, ग्राम पंचायत की राजनीति में धनंजय जी की जमीनी पकड़ है। महाराणा प्रताप की जयंती जिले में धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर बृजेश सिंह और अभय सिंह की उपस्थिति के तरह—तरह के राजनैतिक मायने लगाये जा रहे हैं। आगमन तो स्वागत योग्य है। राजनीति में जिले के लोग बृजेश सिंह और अभय सिंह से बहुत ही ज्यादे कुशल राजनीतिज्ञ धनंजय जी को मान रहे हैं। सदर विधायक/मंत्री गिरीश चंद्र यादव, बदलापुर विधायक रमेश मिश्र, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, पूर्व गृहमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, पूर्व सांसद कृष्ण प्रताप सिंह, पूर्व विधायक डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि भाजपा के धुरंधर लीडर हैं। चर्चाओं की मानें तो सत्ता स्वामी हैं लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सब पर भारी नजर आ रही हैं।
.jpg)












