Jaunpur News: 'टूटी गुमान खाई पिस्टल के हावा' गाने पर युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Aap Ki Ummid
follow us




 रियल पर भारी रील

फायरिंग का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

एक्स पर पोस्ट के बाद प्रशासन में मचा हड़कम्प

विनोद कुमार

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक भोजपुरी गाने पर फायरिंग करते हुए दिख रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यह घटना गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत बगथरी गांव की बताई जा रही है। वायरल हो रहा 30 सेकंड का वीडियो एक भोजपुरी गाने "टूटी गुमान खाई पिस्टल के हावा, काम न करी कही के सुई दावा" पर आधारित है जिसमें युवक लगातार फायरिंग कर रहा है।

बता दें कि युवाओं में रील बनाने का बढ़ता क्रेज और अधिक लाइक्स व कमेंट्स पाने की होड़ में ऐसे जोखिम भरे कृत्य सामने आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर जौनपुर पुलिस को टैग करते हुए पोस्ट किया था।

पोस्ट में लिखा गया था कि "गौराबादशाहपुर थाना के बगथरी का युवक खलनायक बन रहा है, ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है।" इस पोस्ट के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की तैयारी कर रही। हालांकि ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि समाचार पत्र नहीं करता है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

 

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!