Jaunpur News: पुलिस ने चार वारंटियों को दबोचा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पुलिस ने चार वारंटियों को दबोचा


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग—अलग गावों से आबकारी अधिनियम व डीपी एक्ट में वांछित चल रहे 4 लोगों को विभिन्न स्थानों से पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायलय भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु वारंटी व वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहा है। अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम एवं डीपी एक्ट में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन के क्रम में अमरेथुआ से धारा 60 आबकारी अधिनियम वारन्टी अभियुक्त अशोक राजभर पुत्र झिनकू राजभर निवासी ग्राम अमरेथुवा व ग्राम जमदहा से धारा 498ए, 323, 504, 506, 427 भादंवि व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बधित वारंटी अभियुक्त पिंटू प्रजापति पुत्र तिलकधारी  ग्राम जमदहा व ग्राम रानीमऊ से सम्बधित धारा 60 आबकारी अधिनियम वारंटी अभियुक्त  राधेश्याम बिन्द पुत्र खेलई निवासी महरौडा थाना खेतासराय व ग्राम महरौडा से धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बधित वारंटी अभियुक्त सुधाकर पुत्र लहरी राजभर निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय को नियमानुसार गिरफ्तार कर सम्बधित न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उ0नि0 अजय यादव, उ0नि0 संजय पाण्डेय, उ0नि0 अनिल पाठक, उ0नि0 शैलेन्द्र राय, हे0का अम्बिका यादव, हे0का0 धर्मेन्द्र गिरी, रि0का0 अमित कुमार आदि शामिल रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

 

ads

ads

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!