विद्युतकर्मी अमृत लाल यादव के कार्यों की क्षेत्रवासी कर रहे सराहना
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। बीते शनिवार की भोर में एक अज्ञात वाहन से बड़ागर चौराहे महंगूपुर क्षेत्र सड़क मार्ग के बगल में लगा विद्युत पोल टूटकर सड़क मार्ग पर गिर गया। शीतला विद्युत विभाग ने चैतन्य होकर युद्ध स्तर पर कार्यवाही करते हुए गिरे खम्भे कों बदलवाकर हाईटेंशन तार जोड़कर 24 घंटे से पूर्व विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया जिससे स्थानीय लोगों ने भीषण गर्मी से राहत मिल गई।
ज्ञात हो कि शनिवार रात्रि लगभग 3 बजे अज्ञात वाहन के धक्के से महंगुपुर में सड़क किनारे बिजली का खम्भा टूटकर गिर गया था। लोगों के घरों की केबिल भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया था। राजकुमार मौर्य, दिनेश रावत, बबलू, अशोक, शिशु आदि ने बताया कि खम्भा टूटने के 24 घंटे के अंदर विद्युत कर्मी अमृत लाल यादव, सरोज, रतन आदि ने नया खम्भा खड़ा करके रात्रि ढाई बजे तक तार जोड़ने का कार्य किया। लगभग 3 बजे रात्रि विद्युत आपूर्ति बहाल किया। लोगों नें विभाग का आभार जताया है।
अहियापुर पावर हाउस पर तैनात विद्युत कर्मी का लोग सराहना करते हुए नज़र आए। बीते दिनों जनपद में भयावह आंधी पानी आने के दौरान अहियापुर पावर हाउस से शीतला चौकियां धाम क्षेत्र के बीच लगभग 45 खंभे गिर गए थे। वहीं कई पुराने पेड़ भी गिरे पड़े होने के कारण 24 घंटों के भीतर ही कई पोल खड़ा करके शीतला चौकियां धाम की बिजली बहाल की गई थी। विद्युतकर्मी अमृत लाल ने सहयोगी विद्युत कर्मिंयों के साथ में लेकर दिन—रात कड़ी मेहनत कर महज 2 दिनों में सभी क्षेत्रों की बिजली बहाल की थी जो बिजली विभाग में ऐसे बहुत ही कम देखने को मिलता है।
.jpg)












