चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित गौशाला के समीप बीती देर रात सड़क दुघर्टना में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ताखा पश्चिम शिवपुर गांव निवासी 21 वर्षीय शिवम चौहान पुत्र राम कृपाल, 18 वर्षीय नवीन चौहान पुत्र महेन्द्र चौहान व शुभम उर्फ गोलू राजभर पुत्र पंचमराम शनिवार की देर रात तीनों युवक बाइक से शाहगंज से घर जा रहे थे कि अयोध्या मार्ग स्थित गौशाला के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान शिवम चौहान को मृत घोषित कर दिया।
उक्त दोनों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शिवम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दें शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
.jpg)










