आधा दर्जन लोगों ने मारपीट करके पिता—पुत्र को किया घायल
हरी लाल यादव
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिटी रेलवे स्टेशन के सामने रमेश यादव पुत्र स्व. बाबूराम यादव की दुकान पर आधा दर्जन लोग आये और दारु पीने को लेकर बहस करने लगे। रमेश यादव के पुत्र कृष्णा यादव ने मना किया लेकिन वह सब नहीं माने। इतना ही नहीं, बहस आगे बढ़ी तो उन लोगों ने बाप—बेटे को मारकर घायल कर दिये और फरार हो गये। हमले में रमेश यादव बुरी तरह घायल हो गया है। किसी ने 112 पर फोन किया तो पुलिस आयी और पुलिस रमेश यादव और कृष्णा यादव को एम्बुलेंस से लेकर सदर अस्पताल में भर्ती करायी। बता दें कि घायल रमेश सैदनपुर सिटी स्टेशन थाना लाइन बाजार के निवासी हैं।
.jpg)










