अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भकुरा गांव में एक सप्ताह पूर्व शनि राजभर नामक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके घर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। बता दें कि सैफपुर जपटापुर गांव के मूल निवासी 24 वर्षीय शनि राजभर बचपन से ही अपने ननिहाल भकुरा गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बीते 5 मई को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरूवार को शनि के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दिया। वहीं पीड़ित की मां ने कहां कि मैं मजदूरी करके अपने बेटे को पढा रही थी कि बुढ़ापे का सहारा बनेगा लेकिन बीच में छोड़कर चला गया। बता दें कि अभी तक जितने भी प्रशासनिक अधिकारी, नेता आदि आये, सब केवल आश्वासन दिये लेकिन एक सप्ताह बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पंचायती राज मंत्री ने आश्वासन दिया कि हर संभव मदद की जायेगी।
मंत्री की कार के सामने शनि की मां लेट गयी
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर गुरूवार को जब मृतक के घर से वापस जाने के लिये अपनी कार में बैठकर चले तो शनि की मां उनकी गाड़ी के आगे रोड पर लेट गयी। न्याय की गुहार लगाते हुये कहा कि एक सप्ताह बीत गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
.jpg)











