Jaunpur News: राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भाजपाइयों ने गाजे—बाजे से किया स्वागत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भाजपाइयों ने गाजे—बाजे से किया स्वागत



बीके सिंह

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे—बाजे के साथ राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में  स्वागत किया। श्री विश्वकर्मा राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ से गृह जनपद वाराणसी जा रहे थे। रास्ते मे जगह—जगह उनका स्वागत किया गया। इसी क्रम में सिरकोनी ब्लॉक प्रांगण में पूर्व विधायक डा. हरेन्द्र सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी बंसराज सिंह ने बुकें देकर स्वागत किया। इसके बाद श्री विश्वकर्मा का राधेश्याम विश्वकर्मा, हर्षित सिंह प्रधान, उधव सिंह उद्योगपति, प्रवीण सिंह, राहुल सिंह, मुन्ना सिंह, साधु सिंह, चन्द्र प्रकाश चौबे, विनय सिंह, इंद्र प्रकाश शुक्ल, संजय सिंह, राजेश सिंह, अजय सिंह, अखिलेन्द्र सिंह, डॉ अखिलेश सिंह, दिनेश सोनकर आदि ने स्वागत किया। स्वागत सम्मान के बाद बोलते हुए श्री विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमें एकजुट होकर पार्टी के हित में पूरे मन से लग जाना है।

adsads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!