सोनू गुप्ता
मड़ियाहूं, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मडियाहूं के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा-109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट से वांछित अभियुक्तगण नीरज सिंह पुत्र शिवबाबू सिंह उर्फ दरोगा, मुन्ना उर्फ उत्तम राय सिंह पुत्र स्व0 उमाशंकर सिंह, धीरज सिंह पुत्र शिव बाबू सिंह उर्फ दरोगा एवं जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 उमाशंकर सिंह निवासीगण बारीगांव नेवादा थाना मड़ियाहूं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रामाश्रय प्रजापति, उ0नि0 प्रसिद्ध नरायण सिंह, हे0का0 विनोद सिंह, हे0का0 वीरेन्द्र यादव, रि0आ0 आदित्य कुमार, रि0का0 हिमान्शु पटेल, रि0का0 अनुपम प्रजापति, रि0का0 रामानन्द कुशवाहा आदि शामिल रहे।
.jpg)











