जौनपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में ऑयल कम्पनी की गैस एजेन्सियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति/उपलब्धता सामान्य है। जनपद की आई०ओ०सी०एल० के 53 गैस एजेन्सियों पर 6467, बीपीसीएल की 21 गैस एजेन्सियों पर 5627 एवं एचपीसीएल के 18 गैस एजेन्सियों पर 6792 सिलेण्डर उपलब्ध थे। 19 मई को जनपद की सभी 92 गैस एजेन्सियों पर 9717 सिलेण्डर की बुकिंग की गयी तथा 10306 सिलेण्डर उपभोक्ताओं को डिलीवर किये गये। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि वर्तमान में आईओसीएल की कुल 24471, बीपीसीएल में 47676 तथा एच०पी०सी०एल० में 12322 डिलीवरी पेंडिग है। जनपद को प्राप्त हो रही गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति के सापेक्ष सामान्यतः एक सप्ताह में गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति उपभोक्ता को की जा रही है। सभी गैस सिलेण्डर उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बुकिंग के उपरान्त गैस सिलेण्डर एजेन्सी के माध्यम से होम डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त करें तथा गैस एजेन्सी/गोदाम पर किसी भी प्रकार की लाइन न लगायें। सिलेण्डर होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपलब्ध कराया जायेगा। कृपया इस कार्य में ऑयल कम्पनी, गैस एजेन्सी एवं जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
.jpg)










