Jaunpur News: नहाते समय डूबने से किशोर की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: नहाते समय डूबने से किशोर की हुई मौत, घर में मचा कोहराम


सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर की गोमती नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गयी। घटना से परिवार में रोना—पीटना मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी आयुष निषाद पुत्र हरिकिशन निषाद दोपहर को घर से 100 मीटर दूर गोमती नदी में नहाने गया था। वह नहाते समय डूब गया। कुछ लोग नाव से नदी में मछली मार रहे थे। उनकी नजर आयुष पर पड़ी। वह तत्काल कूदकर आयुष को बाहर निकाले। आयुष बेहोश हो चुका था। उसकी हालत गम्भीर थी। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी। आनन—फानन में उसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

adsads

 

ads

ads

ads



ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!