Jaunpur News: हसनैन कमर दीपू चुने गये लायंस क्लब जौनपुर गोमती के निर्विरोध अध्यक्ष

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: हसनैन कमर दीपू चुने गये लायंस क्लब जौनपुर गोमती के निर्विरोध अध्यक्ष


नवीन सचिव व ऋषिदेव कोषाध्यक्ष चयनित, साथियों ने दी जोरदार बधाई

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती की चुनावी सभा चुनाव अधिकारी धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जहां आगामी सत्र 2026-27 के लिये अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष का चयन किया गया। अध्यक्ष डा. राजेश मौर्या ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुये आगामी सत्र के अध्यक्ष हेतु वरिष्ठ पत्रकार सैयद हसनैन कमर दीपू का प्रस्ताव पेश किया जिसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी ने दीपू जी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा किया। चुनाव अधिकारी के निर्देश पर दीपू जी ने अपने संक्षिप्त कार्यकारिणी की घोषणा किया जिसमें नवीन मिश्रा सचिव एवं ऋषिदेव साहू कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये।

चुनाव अधिकारी/जोन चेयरपर्सन धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने उपरोक्त सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करते हुये शुभकामना दिया तो अध्यक्ष डा. राजेश मौर्या ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुये हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इसके बाद चीफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनीष गुप्ता ने सभी को शुभकामना देते हुये कहा कि दीपू जी के नेतृत्व में क्लब सेवा कार्यों के माध्यम से एक नया मुकाम हासिल करेगी। वहीं रीजन चेयरपर्सन प्रतिमा गुप्ता ने पूरी कार्यकारणी को बधाई देते हुये जोश व उत्साह के साथ सेवा कार्य करने के लिये प्रेरित किया।

वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपू जी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जिस विश्वास के साथ हमें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। आप सभी सदस्यों के सहयोग से वर्ष पर्यंत सेवा कार्य चलता रहेगा। बैठक का संचालन सचिव खुशबू गुप्ता ने किया। धन्यवाद व आभार उपाध्यक्ष द्वितीय गौरव श्रीवास्तव ले ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. जीसी सिंह, वीरेन्द्र सिंह, डा. सुलोचना सिंह, सुधा मौर्या, जागेश्वर केसरवानी, डा. सरला गुप्ता, डा. रश्मि मौर्या, संतोष साहू, धीरज गुप्ता, डा. तस्नीम फातिमा, अनिल अग्रहरि, अनिल पाण्डेय, धनंजय पाठक, गणेश गुप्ता, संजय साहू, मंगला साहू, सुनील गुप्ता, मनोज जायसवाल, मो. तौफीक, सुनील जायसवाल, सुनील कश्यप, मुकेश मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!