Jaunpur News: वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूटकर गिरा, आपूर्ति बाधित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूटकर गिरा, आपूर्ति बाधित


चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम के चौराहा के समीप सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में शनिवार रात्रि लगभग पौने 3 बजे अज्ञात वाहन नें जोरदार टक्कर मार दिया जिससे विद्युत पोल टूट कर सड़क पर गिर पड़ा। पोल गिरने पर तार खिंचाव से एक अन्य दूसरे पोल पर टगा बॉक्स गिरकर टूट गया। भोर में हुई घटना के बाद से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उधर वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। तेज आवाज़ के साथ गिरे विद्युत पोल से आस—पास लोग सहम गये। घटना के थोड़ी देर बाद रात्रि में ही लोग घरों से निकल कर देखे तो पता चला कि किसी वाहन के धक्के से पोल टूटकर गिरा है। गर्मी से बेहाल क्षेत्रीय लोगों नें नया पोल लगवाकर आपूर्ति बहाल कराने की अपील किया है। वहीं पोल टूटने की सूचना बिजली कर्मचारी अमृतलाल को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम नया पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल जायेगी।

adsads

 

ads

ads



ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!