Jaunpur News: गुजरात में सड़क हादसे का शिकार बना जौनपुर का ट्रक चालक, परिवार में मचा मातम

Aap Ki Ummid
follow us

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कदिरापुर गांव निवासी एक युवक की गुजरात में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मंगलवार को घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लाने के लिए गुजरात रवाना हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कदिरापुर निवासी चंद्र प्रकाश वर्मा (29) पेशे से ट्रक चालक थे और वाहन चलाकर ही परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम गुजरात के पालनपुर क्षेत्र में उनका ट्रक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को घटना की सूचना गांव पहुंची तो पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पिता राम मिलन वर्मा, माता चमेला देवी, छोटे भाई डबलू, पत्नी नीतू तथा दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। बताया जाता है कि उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। पति की मौत की खबर मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार चंद्र प्रकाश परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी कमाई से ही पूरे घर का खर्च चलता था। अचानक हुई इस हादसे ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।



 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!