Jaunpur News: प्रेम प्रसंग से आहत युवक ने सेवन किया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कटघर गांव निवासी एक युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन से बुधवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। स्वजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार कटघर निवासी रोहित यादव (21) का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम संबंध बताया जा रहा था। युवक उससे विवाह करना चाहता था लेकिन परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। बताया जाता है कि इसी बात को लेकर वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में था। बुधवार दोपहर उसने घर पर ही कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले गये जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!