चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के निर्देशन में थाना शाहगंज पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135 के तहत राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र स्व. अखिलेश चन्द्र विश्वकर्मा तथा राजेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ रामन पुत्र लालचन्द्र विश्वकर्मा निवासी अरन्द थाना शाहगंज को गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह एवं उपनिरीक्षक विनोद मय पुलिस टीम शामिल रही।
.jpg)










