Jaunpur News: अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न


जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने अभियोजन से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाय। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में अभियोजन अधिकारी नियमित रूप से प्रभावी पैरवी करें तथा पुलिस एवं संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपराधियों को सजा दिलाने की कार्यवाही में तेजी लाई जाय।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य गंभीर प्रकृति के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर मॉनिटर किया जाए। विशेष रूप से निर्देश दिया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से संबंधित मामलों में तेजी से सुनवाई सुनिश्चित कराते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाय जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

/एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत लंबित मुकदमों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

बैठक में लंबित मामलों, दोषसिद्धि दर तथा न्यायालयों में चल रहे महत्वपूर्ण प्रकरणों की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि आमजन को त्वरित न्याय दिलाया जा सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रभात कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ads
 
ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!