Jaunpur News: बीडीओ एवं एडीओ पंचायत के समन्वय से प्रधान संघ अध्यक्ष की हुई बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बीडीओ एवं एडीओ पंचायत के समन्वय से प्रधान संघ अध्यक्ष की हुई बैठक


तरूण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ब्लॉक सभागार पर खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत के समन्वय से प्रधान संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में विकास खण्ड के बहुसंख्यक ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों ने सहभागिता किया। इस दौरान ग्राम पंचायतों के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। तत्पश्चात प्रधान संघ ने 5 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन के प्रथम बिंदु में मुख्यमंत्री जी द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही प्रधान संघ ने आश्वासन दिया कि ग्राम प्रधानों को प्राप्त प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करते हुए ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास तथा जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी।

बैठक में उपस्थित सभी प्रधानों ने संगठन की एकजुटता एवं ग्राम विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा पंचायतों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सरकार से सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा, एडीओ पंचायत, ब्लॉक संघ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह के साथ तमाम ग्राम प्रधान, प्रशासक आदि मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads
 
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!