Jaunpur News: पूविवि एनएसएस के दो पूर्व समन्वयक को मिला प्रशस्ति पत्र

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पूविवि एनएसएस के दो पूर्व समन्वयक को मिला प्रशस्ति पत्र




समाजसेवा, युवा नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिये मिला सम्मान

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक को भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय युवा कार्यक्रम विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड, लखनऊ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिससे लोगों ने उन्हें बधाई दी।

बता दें कि राष्ट्रीय सेवा योजना पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक एवं गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर इतिहास विभाग के प्रो. राकेश यादव एवं सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावा के अंग्रेजी के एसोसिएट प्रोफेसर एवं पूर्व कार्यक्रम समन्वयक रासेयो डॉ राज बहादुर यादव को समाजसेवा, युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अत्यंत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने की विशेष भूमिका रही।

इनको राष्ट्रीय सेवा योजना के 19 एवं 20 मार्च लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना के सम्मेलन में (विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका) विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया था। इन्होंने राज्यस्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना में अपनी भूमिका आदि उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक प्रयास, समर्पण भाव और अनुकरणीय नेतृत्व क्षमता युवाओं को प्रेरित करने का सदैव मार्गदर्शन की भूमिका निभाने का कार्य किया।

इसी क्रम में भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय युवा कार्यक्रम विभाग राष्ट्रीय योजना क्षेत्रीय निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक समरदीप सक्सेना ने इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर लोगों ने मिलकर बधाई दी।


 
ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!