Jaunpur News: ग्यासपुर नोनारी में प्राथमिक विद्यालय की मांग

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: ग्यासपुर नोनारी में प्राथमिक विद्यालय की मांग


राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। जनपद के सबसे बड़े विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के ग्रामसभा ग्यासपुर नोनारी गाँव में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की माँग को लेकर गुरुवार को राष्ट्रवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। लोगों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक गाँव में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ है और सबसे बड़ी समस्या प्राथमिक शिक्षा की है।

ज्ञापन के अनुसार उक्त गांव में लगभग 400 परिवार एवं करीब 2000 मतदाता निवास करते हैं लेकिन इसके बावजूद गांव में एक भी प्राथमिक पाठशाला नहीं है। इसके चलते छोटे बच्चों को 3 से 5 किलोमीटर दूर स्थित विद्यालयों तक पैदल जाना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि रास्ते में बच्चों के गिरने, दुर्घटनाग्रस्त होने तथा अन्य परेशानियों के कारण हमेशा चिंता बनी रहती है।

ज्ञापन में बताया गया कि गांव में ग्राम समाज की लगभग दो बीघा भूमि खेलकूद एवं विद्यालय निर्माण के लिये उपलब्ध है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया कि आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द नए प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराया जाय, ताकि गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा का अधिकार आसानी से मिल सके। राष्ट्रवादी नौजवान सभा के अध्यक्ष नवीन सिंह के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन में जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया कि इस मांग-पत्र को मुख्यमंत्री तक पहुँचाकर गाँव के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने में सहयोग करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रतनदीप शर्मा साजन, अब्दुल्ला तिवारी समेत दर्जन भर लोग मौजूद रहे।

adsads

 

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!