Jaunpur News: बीडीओ ने कई ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बीडीओ ने कई ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश


विनय शर्मा

डोभी, जौनपुर। खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने विकास खण्ड क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत का निरीक्षण करके प्रधान व संबंधित सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर सर्वप्रथम बीडीओ ने ग्राम पंचायत चंदवक में सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय को भी देखा। सही ढंग से सफाई करवाने के लिए प्रधान गीता यादव व सचिव दीपक कुमार निर्देशित किया। वहीं ग्राम पंचायत के सभी नाली व नालों को अविलंब साफ करवाने की हिदायत दी।

बीडीओ ने पंचायत भवन को भी देखा जिसका कार्य लगभग पूर्ण हो चुका था और विद्युतीकरण कार्य चल रहा था। साथ में स्व गणना का कार्य को देखा गया जिसमें पंचायत सहायक द्वारा लोगों का स्व गणना का कार्य कराया जा रहा था। इसके बाद खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ग्राम पंचायत अईलियां पहुंचीं जहां अधूरे पंचायत भवन का निरीक्षण करके जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु आदेशित किया।

वहीं ग्राम पंचायत में 3 विवादित प्रधानमंत्री आवास जो विगत कई महीनों से विवाद के चलते नहीं बन पा रहा था, को देखा। साथ ही दोनों पक्षों को बैठक कराकर आपस में सुलह-समझौता से निस्तारण करवाया जिससे आवास का निर्माण शुरू हो गया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह, अईलिया प्रधान विजय कुमार, सचिव राजेश यादव, दीनदयाल यादव समेत तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

adsads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads




ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!