Jaunpur News: बारात से लौट रही गाड़ी पर पथराव, दो युवक हिरासत में

Aap Ki Ummid
follow us



डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में गुरुवार देर रात बारात से लौट रही एक गाड़ी पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। घटना में गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 और चौकी पुलिस से भी आरोपित युवकों ने अभद्रता किया। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार जंगीपुर गांव में प्रजापति परिवार में शादी समारोह आयोजित था। खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। देर रात द्वाराचार व भोजन के बाद कुछ वाहन वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर रास्ते में कुछ युवकों ने अचानक गाड़ियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव से एक वाहन का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना पर पीआरबी टीम और सराय मोहिउद्दीनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ युवक भाग निकले जबकि दो को पकड़ लिया गया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

adsads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads



ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!