तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के दीपकपुर गांव निवासिनी सुलेमा देवी (45 वर्ष) पत्नी जवाहर लाल पटेल ने बीती रात बिजली बोर्ड में जैसे ही स्कूटी का चार्जर लगाया उसके तुरंत बाद बोर्ड में आग लग गई। आनन-फानन में वह बोर्ड से चार्जर निकालने का प्रयास किया तो बिजली की चपेट में आ जाने से स्कूटी सहित बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज लाया डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति खराब देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्साधीक्षक डॉ सुनील पांडेय ने बताया कि महिला बुरी जल चुकी है।
ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से दर्जनों घरों में टीबी, कुलर, फ्रीज, पंखा, समर्सिबल सहित तमाम समान जलकर राख हो गया। इसी गांव के विजय पटेल (34 वर्ष) बोर्ड से चार्जर निकाल रहे थे। करेंट के चपेट में आ गए जिससे उनका बाया हाथ सहित शरीर झुलस गई। लोगों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए बताया कि घटना की सूचना देने के लिए पचासो बार एसडीओ और जेई के मोबाइल पर फोन किया गया लेकिन किसी ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।
.jpg)










