Jaunpur News: नपा में नामांतरण प्रक्रिया को लेकर सभासद धरने पर बैठे

Aap Ki Ummid
follow us


टीएस की कार्य प्रणाली के विरुद्ध लामबन्द हैं सभासद


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। नगर पालिका सभासद द्वारा टीएस पर नामांतरण में मनमानी का आरोप लगा धरने पर बैठ गए। समर्थन में आधा दर्जन सभासद व प्रतिनिधि भी साथ रहे। सभासद सपना अग्रहरि अपने पति और प्रतिनिधि आशुतोष अग्रहरि के साथ शुक्रवार दोपहर धरने पर बैठ गयी। इस दौरान तमाम सभासद आते-जाते रहे।

अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि नपा टीएस अधिकारी तेज बहादुर सिंह नामांतरण में जनता को परेशान करने के साथ कार्य में लापरवाही बरतने है। अकारण अनुपस्थित रहने से कार्य प्रभावित होता है। कहा गया है कि पंचवर्षीय कर निर्धारण, बैनामा कर, वरासत और दाखिल खारिज में घोर लापरवाही बरती जाती है समेत तमाम समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी है।

धरने के दौरान श्रेयांश गुप्ता, अखिलेश यादव, अर्पित जायसवाल, राम प्रसाद अग्रहरि, सिम प्रकाश अग्रहरि, राम मिलन, विजय जायसवाल आदि सभासद और प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस बाबत अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने कहा कि सभासद के नामांतरण का मामला है। पेपर पूर्ण न होने के चलते टीएस ने हस्ताक्षर नहीं किया। प्रकरण नपा अध्यक्ष समेत मेरे संज्ञान में है। सभासद को बता दिया गया है। पेपर पूर्ण करें, नामांतरण तत्काल होगा।

adsads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!