Jaunpur News: जौनपुर में लगा ड्रीमलैण्ड फेयर प्रदर्शनी मेला, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया उद्घाटन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: जौनपुर में लगा ड्रीमलैण्ड फेयर प्रदर्शनी मेला, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया उद्घाटन

जौनपुर। नगर के बीआरपी कालेज के मैदान पर शुक्रवार की रात्रि 9 बजे ड्रीमलैंड प्रदर्शनी मेले का उद्घाटन खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया। इसके पहले उपस्थित लोगों ने राज्यमंत्री का माल्यार्पण करके स्वागत किया जिसके बाद मेला संचालकों ने बुकें देकर श्री यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

प्रदर्शनी संचालक ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी को बहुत ही आकर्षक रूप से सजाया गया है। ड्रीमलैंड मेले में रेंजर झूला और शिमला श्रीनगर थीम पर बने झरने अनेक प्रकार के सेल्फी प्वाइंट युवाओ बच्चों के आकर्षण का केंद्र हैं। मेले के आयोजक सचिन त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि जनपद में पहली बार शिमला श्रीनगर थीम पर बने पानी गिर रहे झरने बनाए गए हैं। वर्तमान में आने वाले दर्शकों को गर्मी से राहत देगी। मेला परिसर में श्रीनगर रेलवे स्टेशन कश्मीर वैली, वंदे भारत एक्सप्रेस, 100 फिट झरने का थीम पर बनाया गया है।

Jaunpur News: जौनपुर में लगा ड्रीमलैण्ड फेयर प्रदर्शनी मेला, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया उद्घाटन

वहीं बताया गया कि बच्चों के लिए जापानी चिल्ड्रेन पार्क, छोटे-बड़े झूले और डबल डिस्क झूले लगाए गए हैं। यहां देशी-विदेशी झूलों के साथ अनेक प्रकार के सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस और श्रीनगर, लाल चौक जैसे आकर्षक सेल्फी पॉइंट युवाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनाया गया है। मेले में महिलाओं के लिए मीना बाज़ार घरेलू गृह सामग्री के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र परिधान और बर्तनों की अनेक दुकानें लगी हैं। बच्चों के लिए टॉय ट्रेन, जापानी चिल्ड्रेन पार्क समेत कई मनोरंजक झूले हैं। मेले में जगह-जगह फास्ट फूड स्टॉल भी लगाए गए हैं।

आयोजकों ने बताया कि मेला प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित मेले में स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी। मुख्य द्वार के बगल में सीसी टीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है। आयोजकों ने जनपदवासियों से परिवार सहित मेले में आने की अपील किया है।


ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!