बिना किसी भेदभाव के सभी ग्राम पंचायतों में होगा विकास कार्य: प्रवीण
क्षेपं की बैठक में ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास की रूप—रेखा तैयार
डोभी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई जहां 6 करोड़ 12 लाख रुपये से होने वाले क्षेत्रीय विकास के कार्यों से संबंधित प्रस्ताव का अनुमोदन पारित किया गया। वहीं सर्वप्रथम ब्लॉक प्रमुख विद्या देवी की अनुमति से कार्यवाही प्रारम्भ की गई। उपस्थित समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं प्रधानों के समक्ष प्रमुख द्वारा क्षेत्र में किये गये समस्त विकास कार्यों को पढ़कर सुनाया गया।
साथ ही खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालने के साथ ही खण्ड विकास अधिकारी ने सदन को अवगत कराया कि शासनादेश के अनुसार क्षेत्र पंचायत में एक ग्राम पंचायत से दूसरे ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आने वाले लाभार्थीपरक ही कार्य करेंगे। इस कारण आप लोग नियमानुसार एक ग्राम पंचायत से दूसरे को जोड़ने वाला कार्यों का प्रस्ताव दें। इसमें इंटरलॉकिंग, ईंट, खड़ंजा, ह्यूम पाइप, नाली, सोलर लाइट, हाई माक्स समेत अन्य कार्यों पर कुल लगभग 6 करोड़ 12 लाख का प्रस्ताव प्राप्त हुआ जिसे सदन के पटल पर रखकर कार्य का अनुमोदन कर दिया गया। साथ ही समस्त योजनाओं की जानकारी दी गयी।
इसी क्रम में प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्बोधित करते हुये कहा कि जल्द ही ब्लाक के विभिन्न ग्रामसभाओं में बगैर भेदभाव के सोलर लाइट व हाई माक्स लाइट लगवाने के साथ इण्टरलॉकिंग मार्ग, खड़जा मार्ग आदि का कार्य कराया जायेगा। शेष अन्य जगहों पर क्षेत्रीय लोगों से विचार—विमर्श करके अन्य विकास कार्य भी करवाया जायेगा। बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित तीनों जिला पंचायत सदस्य नहीं आये।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह, चिकित्साधिकारी डा. कृष्ण कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 एसके आनन्द, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रशांत सिंह, आपूर्ति निरीक्षक बलवंत सिंह, एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह, एडीओ, एजी दयानन्द सिंह, एडीओ कोआपरेटिव अशोक सिंह, एडीओ आईएसबी धनंजय सिंह, एडीओ, एसटी शिवेंद्र मोहन शुक्ला, एडीओ समाज कल्याण दिनकर मौर्या, जेई अनिल सिंह, लिपिक लालजी राम, राज पाल, राधेश्याम सिंह, सचिव दीपक कुमार, रमेश गौतम, मनोज कुशवाहा, पंकज गौतम, किशन कुमार, अजित कुमार, राजेश यादव, रितेश यादव, हरिहर लाल, अमित सिंह, बृजेश गौतम, सुनित कुमार, मंगल दास, अतुल सिंह, रमेश कुमार, अरूण कुमार, सचिन कुमार, करन कुमार समेत प्रधान संजय सिंह, नखड़ू सिंह, अभिषेक सिंह, विनय सिंह, विरेन्द्र पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह, रामदयाल सिंह, बच्चा यादव, लक्ष्मण राजभर, विजय बहादुर सहित तमाम लोग मौजूद थे।
.jpg)











