मामला औद्योगिकरण के लिये चिन्हित की गयी जमीन का
अजय पाण्डेय/विपिन तिवारी
जौनपुर। औद्योकीकरण के लिये जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित की गयी जमीन के विरोध में लगभग 800 किसानों का हस्ताक्षरयुक्त पत्र राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव को उनके जनसम्पर्क कार्यालय पर उन्हीं के हाथ में दिया गया। इस मौके पर किसानों ने अपने गांव की समस्या से मंत्री जी को अवगत कराया जिस पर उन्होंने ध्यानपूर्वक सुनते हुये आश्वासन दिया कि गांव वालों की समस्या और जन भावना को देखते हुये उद्योग को कहीं अन्य स्थान पर ले जाने के लिये जिला प्रशासन से वार्ता की जायेगी। मंत्री जी को पत्रक सौंपकर पीड़ा व्यक्त करने वालों में संजय सिंह, विजय सिंह, अजीत सिंह, सुजीत सिंह, कैलाश सिंह, कमलेश सिंह, उमानाथ सिंह, राजेश सिंह ग्रामसभा चांदी गहना, राम उजागिर बिन्द, राम अजोर बिन्द, राम समुझ बिन्द, रामाश्रय बिन्द चकवा, धर्मेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह, पंकज सिंह ग्रामसभा भकुरा, प्रवीण राय, विवेक राय, संजय राजभर, सुनील राजभर ग्रामसभा आरा, रामधनी बिन्द, फिरतू बिन्द, नन्दलाल बिन्द, राजेन्द्र प्रसाद ग्रामसभा दूधौरा प्रमुख रहे। उपरोक्त लोगों के नेतृत्व में सैकड़ों किसान अपनी मांग को लेकर नगर के सिपाह में स्थित मंत्री जी के जनसम्पर्क कार्यालय में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव से मिले और पत्रक सौंपे।
.jpg)









