Jaunpur News: वास्तविक पत्रकार जेल में अथवा पर्दे के पीछे हुआ गुम: यशवन्त

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: वास्तविक पत्रकार जेल में अथवा पर्दे के पीछे हुआ गुम: यशवन्त




सरकारों के सकारात्मक पहलू को भी आमजन तक पहुंचाकर सेतु बनना अहम भूमिका: गिरीश

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। नगर के एक होटल में पत्रकारिता दिवस पर आयोजित 'सोशल मीडिया के बढ़ते वर्चस्व में वास्तविक पत्रकारों की भूमिका विषयक' संगोष्ठी में भड़ास 4 मीडिया दिल्ली के सम्पादक यशवंत सिंह ने कहा कि वास्तविक पत्रकार वर्तमान परिवेश में दुर्दशा का शिकार हो गया है। यानी वह जेल जा रहा है या पर्दे के पीछे गुम हो चला है। सरकारों के बढ़ते दबाव व बन्दिशों में वह बंधता जा रहा है। अब तो पत्रकार भी विभिन्न धड़ों में बंट गया है। थोड़ी कमाई के साथ जिसे परिवार चलाना हो, वह तो सरकारों के जयकारे में भरोसा करने लगा है। शेष सभी राजनीतिक दलों के पैदा किये गये मीडिया हाउस में शामिल होकर अपनी आवाज उनके सुर में मिला रहे हैं।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता का मतलब है सरकारों के नकारात्मक पहलू के साथ उसके द्वारा समाज में किये जा रहे सकारात्मक बदलाव। विकास को भी आमजन तक पहुंचाकर दोनों के बीच सेतु की भूमिका निभायें। कल्याणकारी योजनाएं यदि आम आदमी यानी टेल तक पहुँचने में बाधाएं आयें तो उसे दूर करने में सरकारों के लिए मददगार बनें।

इसके पहले लोकतंत्र सेनानी व पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रिंट मीडिया के उदयकाल से लेकर अब तक उसके बदलते स्वरूप में पत्रकारों की दुष्कर भूमिका का विस्त्तार से वर्णन किया। इसके बाद कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन, पूर्व एमएलसी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ सदैव से है। उसकी भूमिका और कार्यशैली पर सवाल नहीं खड़े किये जा सकते हैं। खामी सभी में है लेकिन उसे उजागर करने पर मीडिया के प्रति सहन शक्ति भी रखनी चाहिये।

'हिन्दी पत्रकारिता' के 200 साल पूरे होने पर आयोजित गोष्ठी एवं सम्मान समारोह 'तहलका संवाद एवं फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट' ने किया जिसका शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। अतिथियों का स्वागत कैलाश सिंह, हसनैन कमर दीपू, रुद्र प्रताप सिंह, मिथिलेश सिंह, सलमान शेख ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद प्रधानाचार्य डा जंग बहादुर सिंह ने मीडिया की ताकत का वर्णन किया। इसी क्रम में आरएसएस के जिला संघ चालक डा. सुभाष सिंह ने हर परिस्थिति में पत्रकारों की भूमिका को जटिल, दुष्कर करार दिया। अंतिम चरण में पत्रकारों व विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान हुआ।

सम्मानित होने वालों में डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला, अब्दुल हक़ अंसारी, केदारनाथ सिंह, सिराज ए हिन्द डाट काम के संस्थापक राजेश श्रीवास्तव, पंजाब केसरी के स्टेट ब्यूरो चीफ डॉ नासिर खान, तहलका के पूर्वांचल ब्यूरो चीफ संतोष सिंह, वाराणसी के प्रशांत  त्रिपाठी, रुद्र प्रताप सिंह, जौनपुर के जावेद अहमद, मनोज उपाध्याय, आरिफ अंसारी, मिथिलेश सिंह, हसनैन कमर दीपू, मोहम्मद अब्बास, राजन मिश्रा, राज सैनी, दिलीप शुक्ला, भूलेश्वर पुष्कर, रवि श्रीवास्तव, मसूद अहमद, आमिर अब्बास, इमरान अब्बास, विनोद विश्वकर्मा, सलमान शेख प्रमुख रहे।

इसी क्रम में उद्यमी प्रदीप सिंह, शिक्षक डा. जंग बहादुर सिंह, डॉ मनोज सिंह, डॉ राजन तिवारी को शिक्षा एवं सामाजिक, डॉ हबीबुल्लाह सीएमओ सेंट्रल तिहाड़ जेल दिल्ली, डा. प्रतीक श्रीवास्तव को चिकित्सा एवं सामाजिक, जितेंद्र यादव व राजेंद्र कुमार को सामाजिक, संजय सेठ को सामूहिक विवाह, निखिलेश सिंह, राहिल शेख को सामाजिक कार्यों, हर्षित सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, वासु अग्रहरि युवा उद्यमी को भी सम्मानित किया गया। सिद्धार्थ सिंह युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर आईटी को प्रेरणास्रोत और ज़ूरीयत ज़हरा को सीबीएसई हाईस्कूल में 93% प्राप्त करने एवं जिले में स्वच्छता के लिये डीपीएम खुशबू यादव को सम्मान दिया गया। युवा अधिवक्ता राजन तिवारी को सामाजिक सहित अन्य क्षेत्रों के विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. तसनीम फातिमा, आज़ादर हुसैन, नायाब हुसैन, श्रीकांत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। अन्त में हसनैन क़मर दीपू ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

ads
 
ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!