Jaunpur News: अहिल्या बाई होल्कर ने भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है: गुलाब चन्द्र सरोज

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अहिल्या बाई होल्कर ने भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है: गुलाब चन्द्र सरोज


विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। सुशासन, लोक कल्याण और नारी सशक्तिकरण की कालजयी प्रतीक, आध्यात्मिक रानी व लोक माता अहिल्या बाई होल्कर को कोटि-कोटि नमन करता हूं। उक्त बातें स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब चन्द्र सरोज ने रविवार को कही। उन्होंने आगे कहा कि अहिल्या बाई जी ने अपने न्यायप्रिय शासन, अद्भुत प्रशासनिक क्षमता और लोक कल्याणकारी दृष्टि से भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु उन्होंने देश भर के अनेक मंदिरों, घाटों, तीर्थस्थलों एवं धार्मिक धरोहरों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया। श्री सरोज ने कहा कि काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक और गया से लेकर रामेश्वरम् तक उनके लोक हितकारी कार्य आज भी भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी अटूट आस्था, समर्पण और दूरदृष्टि के साक्षी हैं। लोक कल्याण को ‘राजधर्म’ और जनसेवा को ‘जीवन धर्म’ बनाने वाली लोक माता जी के आदर्श, नैतिक मूल्य और लोक कल्याणकारी दृष्टि सदैव समाज और राष्ट्र को दिशा प्रदान करते रहेंगे।

ads
 
ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!