Jaunpur News: दो दिवसीय सतीश सिंह-चन्द्र सिंह मेमोरियल वालीबाल टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दो दिवसीय सतीश सिंह-चन्द्र सिंह मेमोरियल वालीबाल टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज


टीडी कालेज के प्रबन्धक ने किया उद्घाटन, दूसरे दौर में पहुंचीं आधा दर्जन टीमें


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। मॉर्निंग वॉक ग्रुप कुद्दूपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय प्राइज मनी प्रथम सतीश सिंह—चन्द्र सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। कुद्दूपुर गांव में स्थित हनुमान मंदिर के बगल के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में पूर्वांचल की कई दिग्गज टीमें दमखम दिखा रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि तिलकधारी सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय (टीडी कॉलेज) के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये  गेंद को सर्व करके किया।

Jaunpur News: दो दिवसीय सतीश सिंह-चन्द्र सिंह मेमोरियल वालीबाल टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज

साथ ही खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना भी पैदा करता है। ग्रामीण अंचलों में इस तरह के आयोजनों से छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलता है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद सिंह, रतन सिंह, राष्ट्रीय सवर्ण समाज संगठन पूर्वांचल के संस्थापक पीयूष सिंह तथा जेसीआई चेतना जौनपुर की अध्यक्ष सरला माहेश्वरी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये विचार व्यक्त किया।

इस मौके पर आयोजन सचिव आलोक सिंह ने बताया कि इस नॉकआउट प्रतियोगिता में कुल 11 प्रतिष्ठित टीमें (वाराणसी, लम्भुआ, औंका, अयोध्या, गंगापुर, बीनापारा, जौनपुर, नवदीप क्लब, टीडी कॉलेज, अरौली व पोटरिया) प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन कुल 5 कड़े मुकाबले खेले गये। अपने-अपने मैच जीतकर वाराणसी, लम्भुआ, बीनापारा, नवदीप क्लब, टीडी कॉलेज और पोटरिया की टीमें अगले दौर (दूसरे राउंड) में प्रवेश कर चुकी हैं। मैचों में अम्पायरिंग (रेफरी) की भूमिका सोनू सिंह, अंशुमान, रतन सिंह, लाल प्रताप यादव व अमित ने निभाई जबकि कमेंट्री सत्य प्रकाश सिंह और चंद्रशेखर उपाध्याय ने किया।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25,000 नगद और चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी जबकि उपविजेता रहने वाली टीम को 15,000 नगद पुरस्कार से नवाजा जायेगा। खेल महोत्सव के दौरान जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अश्विनी सिंह, उपाध्यक्ष रमेश सिंह, सचिव विजय बागी, आयोजन अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, योगेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष शुभम सिंह, प्रिंस सिंह, शशिभूषण सिंह, हर्ष सिंह सहित तमाम खेलप्रेमी उपस्थित रहे। अन्त में आयोजन सचिव आलोक सिंह ने सभी अतिथियों व आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!