Jaunpur News: अब BHU-SGPGI-KGMU जाने की मजबूरी खत्म

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अब BHU-SGPGI-KGMU जाने की मजबूरी खत्म




जौनपुर में जटिल सर्जरी की बड़ी सफलता


सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के शल्य चिकित्सा विभाग में एक जटिल एवं चुनौतीपूर्ण सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। 24 वर्षीय महिला मरीज के बाएं स्तन में लगभग 10×4 सेमी आकार के बड़े फाइलॉइड ट्यूमर (Phylloid Tumor) का सफल ऑपरेशन किया गया।

इस जटिल सर्जरी को जनरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 ए.ए. जाफरी एवं उनके सर्जिकल टीम के सदस्य डॉ. इमरान तथा डॉ. नाज़िया द्वारा अत्यंत दक्षता एवं समर्पण के साथ संपन्न किया गया जिसमें जूनियर रेजिडेंट डॉ. अली हैदर एवं डॉ. राजन्य प्रजापति का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ऑपरेशन के दौरान मरीज को सामान्य एनेस्थीसिया (General Anaesthesia) के अंतर्गत सुरक्षित रूप से लाया गया जिसका संचालन एनेस्थेसियोलॉजी विभाग के डॉ. आदर्श यादव ने किया। इस पूरी प्रक्रिया में नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिसमें मीना, अनुज, इंदु यादव एवं उपासना ने उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया। साथ ही सहायक स्टाफ प्रेम चंद, पंकज यादव, अभिषेक सहित अन्य सहयोगियों का योगदान भी अत्यंत सराहनीय रहा।

इस प्रकार की उन्नत एवं जटिल सर्जरी की सुविधा अब उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में उपलब्ध होने से मरीजों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। पूर्व में ऐसे मामलों में मरीजों को बीएचयू (BHU), एसजीपीजीआई (SGPGI) एवं केजीएमयू लखनऊ (KGMU Lucknow) जैसे बड़े संस्थानों में लंबी प्रतीक्षा सूची का सामना करना पड़ता था जिससे समय, आर्थिक संसाधनों एवं मानसिक तनाव की अतिरिक्त समस्या उत्पन्न होती थी। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को त्वरित, सुलभ एवं उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा प्राप्त हो सकेगी।

प्रधानाचार्य प्रो0 आर.बी. कमल ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की उन्नत चिकित्सा क्षमताओं, उत्कृष्ट टीम वर्क एवं मरीजों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी संस्थान में इसी प्रकार की आधुनिक एवं उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं निरंतर विकसित की जाती रहेगी जिससे क्षेत्रीय जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!