जौनपुर। जेसीआई चेतना द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से शहर के तिलकधारी महिला इंटर कॉलेज में "Empowering Youth" विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता जेसीआई चेतना की अध्यक्ष सरला महेश्वरी ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनायक गुप्ता ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारण, योजना निर्माण तथा टाइम मैनेजमेंट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सेल्फ डेवलपमेंट, स्टडी क्वालिटी, करियर निर्माण एवं जीवन कौशल से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यावहारिक तरीके से मार्गदर्शन दिया गया। उपस्थित छात्रों ने प्रशिक्षण में गहरी रुचि दिखाई और इसे बेहद उपयोगी बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना सिंह ने भी इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें सही दिशा मिलती है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में जेसीआई चेतना की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रेह।
.jpg)











