Jaunpur News: 4 महिलाओं समेत दर्जन भर आरोपियों का हुआ चालान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: 4 महिलाओं समेत दर्जन भर आरोपियों का हुआ चालान



डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न गांवों से 4 महिलाओं सहित कुल दर्जन भर आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में उनका चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरपतहां गांव से रामचेत पुत्र बाबूराम, राजाराम व राधेश्याम पुत्र मरागू, सुइथाकला गांव से प्रवीण गुप्ता पुत्र घनश्याम तथा प्रीतम उर्फ अमित सिंह पुत्र स्व. दयाराम को हिरासत में लिया। वहीं बघरवारा गांव से सिकंदर व वीरेंद्र पुत्र जवाहिर यादव तथा रूधौली गांव से मनीता पत्नी महेश, अजय बिंद पुत्र अमलेश, प्रेमा पत्नी मटरू बिंद, रूची पत्नी अमलेश और भानमती पत्नी स्व. संदेश को गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। अभियान में उपनिरीक्षक आनंद सिंह, जंग बहादुर यादव, शैलेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

adsads

 

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!