राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जैगहा बाजार के करीब सीधा गांव के मोड़ पर रविवार की शाम ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज़मगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गांव निवासी अभय 27 वर्ष पुत्र बांके लाल के भाई का सैलून अब्बोपुर बाजार में है। वह अपने एक और साथी के साथ दुकान पर जा रहा था। उसी दिशा में एक ऑटो रिक्शा आगे आगे चल रहा था तभी अभय के बाइक की ऑटो में पीछे से हल्की टक्कर हो गयी जिससे बाइक से असंतुलित होकर अभय सड़क पर गिर गया। इससे उसके सिर में सड़क पर गिरने से गम्भीर चोटें आयीं। राहगीरों की मदद से उसे पीएचसी सिंधी पहुंचाया गया जहाँ चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। उस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही विधिक कार्यवाही की जा रही है।
.jpg)











