शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कांशीराम आवास के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक व टैम्पो की भिड़ंत में बाइक सवार 3 लोग घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास के समीप रविवार की रात सड़क दुघर्टना में बाइक व टैम्पो की भिड़ंत में आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना अंतर्गत गोधना गांव निवासी दुर्जन पुत्र सभाजीत, अच्छे कुमार पुत्र सुनील कुमार, शिवम पुत्र चन्द्रशेखर घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
Jaunpur News: टैम्पो व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार 3 लोग घायल
मई 25, 2026
follow us
.jpg)








