Jaunpur News: मारपीट में एक युवक घायल

Aap Ki Ummid
follow us

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अरगुपुर खुर्द गांव में भू विवाद के चलते पट्टीदारों ने एक युवक को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने उक्त घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अरगुपुर खुर्द गांव में रविवार की रात भू विवाद के चलते पट्टीदारों ने मामूली कहासुनी के दौरान 28 वर्षीय दूधनाथ बिंद पुत्र छोटई बिंद को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर—गुल सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।


 
ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!