अजय पाण्डेय
जौनपुर। वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान अजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान द्वारा टीम गठित करके 15 दुकानों एवं 1 पेट्रोल पम्प का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में माँ शीतला स्वीट्स एंड कोल्ड ड्रिंक्स चौकियां में स्प्राइट के 740 मिली के पैक के विक्रय पर ओवर चार्जिंग पाये जाने पर कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार काजल कोल्डड्रिंक्स स्टोर करंजाकला बाजार में 1 लीटर थम्प्स अप के विक्रय पर ओवर चार्जिंग पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की गयी। उपरोक्त के अतिरिक्त धीरज किराना स्टोर राहुल पुत्र राजेंद्र (बर्तन विक्रेता) एवं अवधेश मौर्या (खाद-बीज विक्रेता) मोलनापुर छबीलेपुर के बॉट-माप नियमानुसार सत्यापित नहीं पाए जाने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की संगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही सम्पादित की गयी। दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर किसी भी सामान का विक्रय न करें एवं अपने बांटों-मापों का ससमय सत्यापन-मुद्रांकन कराना सुनिश्चित करें।
.jpg)











