Jaunpur News: शुभम साहू ने एबीएस इण्टरनेशनल स्कूल में किया टॉप

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शुभम साहू ने एबीएस इण्टरनेशनल स्कूल में किया टॉप


बोर्ड परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके नाम किया रोशन


पंकज बिन्द

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित एबीएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने हाल ही में घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शुभम साहू ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। शुभम जी मनोज साहू के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से परिवार और विद्यालय दोनों में हर्ष का माहौल है। अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इनमें अंशुमान द्विवेदी ने 85 प्रतिशत, अंकुर यादव ने 84 प्रतिशत, ओजस यादव ने 83.6 प्रतिशत और अजय यादव ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शिवम पांडेय ने 81.4 प्रतिशत, रितिका सिंह ने 81.2 प्रतिशत, तथा अमन और प्रांजल ने 80-80 प्रतिशत अंक हासिल किये। विद्यालय के डायरेक्टर सतीश सिंह, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों में भी खुशी का माहौल देखा गया।

adsads

 

ads

ads

ads



ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!