Jaunpur News: टीबी मरीजों के लिये संवेदना एवं सेवा का संगम, 127 मरीजों को मिला पोषाहार व स्वास्थ्य लाभ

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: टीबी मरीजों के लिये संवेदना एवं सेवा का संगम, 127 मरीजों को मिला पोषाहार व स्वास्थ्य लाभ


निःशुल्क जांच शिविर में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं का वितरण एवं टीबी मुक्त भारत का लिया गया संकल्प

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने की दिशा में बुधवार को एक सराहनीय पहल तब देखने को मिली जब प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की ओर से गोद लिए गए 127 टीबी मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं पोषाहार वितरण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें आवश्यक दवाएं, पोषाहार और जागरूकता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। साथ ही टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, पौष्टिक आहार अपनाने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीबी रोग से बचाव और इसके समय पर उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संस्था द्वारा मरीजों के लिये किये जा रहे इस मानवीय प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना किया।

शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ डायबिटीज, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जरूरी जांचें की गईं। मरीजों के वजन का तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया, ताकि उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार का आकलन किया जा सके। मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाएं, टॉनिक, ओआरएस पैकेट और मास्क वितरित किये गये। संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने लोगों से टीबी से बचाव के प्रति जागरूक रहने और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की अपील किया। उन्होंने गर्मी और लू से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक सलिल यादव, पीपीएम समन्वयक सुरेंद्र निषाद, शीला दूबे, डॉ. मुन्ना पांडेय, तरुण कुमार, सीएचओ कविता पाल सहित कई स्वास्थ्यकर्मी और संस्था के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश त्रिपाठी ने किया।


 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!