Hyderabad News: रेड्डी जी का अनुभव एवं मार्गदर्शन समाज के लिये प्रेरणादायक: सूरज तिवारी

Aap Ki Ummid
follow us
Hyderabad News: रेड्डी जी का अनुभव एवं मार्गदर्शन समाज के लिये प्रेरणादायक: सूरज तिवारी


हैदराबाद में पूर्व डीसीसी अध्यक्ष सी. रोहिन रेड्डी का मना जन्मदिन

एके शुक्ला

हैदराबाद। खैरताबाद के पूर्व डीसीसी अध्यक्ष सी. रोहिन रेड्डी का जन्मदिन सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस मौके पर टीपीसीसी सचिव प्रोटोकॉल एवं कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य सूरज तिवारी ने उनके आवास पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात करते हुये पुष्पगुच्छ भेंट करके बधाई दिया। इस दौरान श्री तिवारी ने कहा कि सी. रोहिन रेड्डी लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर उपस्थित समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी सी. रोहिन रेड्डी को बधाई देते हुये उनके दीर्घायु होने की कामना किया। इस अवसर पर तमाम सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही जहां पूरे वातावरण में उत्साह का माहौल देखने को मिला।



ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

 

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!