Jaunpur News: सेंध लगाकर किराना स्टोर से दो लाख नगदी चोरी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सेंध लगाकर किराना स्टोर से दो लाख नगदी चोरी


बिपिन सैनी

चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां के रामदासपुर नेवादा क्षेत्र में किराना स्टोर की छत से सेंध लगाकर चोरों ने दो लाख नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह 8 बजे दुकानदार ने दुकान खोला तो सामान बिखरा पड़ा देखा गल्ला चेक किया तो 2 लाख नगदी गायब थे। घटना से दुकानदार के होश उड़ गये। सूचना पर शीतला चौकिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी। दुकानदार ने लिखित तहरीर पुलिस को दिया है।

जानकारी के अनुसार शीतला चौकियां चौराहा के समीप रामदासपुर नेवादा क्षेत्र निवासी कुंदन जायसवाल पुत्र सुरेंद्र जायसवाल की क्षेत्र में ही किराने की दुकान है। बीते बुधवार रात्रि कुंदन दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह जाकर दुकान खोला तो सारा सामान दुकान का बिखरा पड़ा देखा। गल्ले से 2 लाख नगदी गायब था। छत पर जाकर देखा तो पता चला की सिढी के बगल से चोरों ने सेंध लगाकर घटना को अंजाम दिया है। कुंदन ने बताया कि चोरी हुए 2 लाख में से 20.000 के सिक्के थे बाकी 1 लाख 80000 रुपए के नोट थे पुलिस मामले जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।

ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!