Jaunpur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण शुरू

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण शुरू


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी (HPV) वैक्सीन का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। यह वैक्सीन मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह के कैंसर) से बचाव के लिए दी जाती है जो महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए यह टीका विशेष रूप से लाभकारी है और समय पर लगवाने से भविष्य में कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. रफी फारुकी ने बताया कि अब तक यह वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों में लगभग 4000 रुपये तक में लगाई जाती थी जिससे गरीब वर्ग के लोग इससे वंचित रह जाते थे। अब सरकार द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराये जाने से सभी वर्ग के लोग इसका लाभ ले सकेंगे। इच्छुक लाभार्थी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड अथवा जन्म प्रमाण पत्र लेकर पहुंचें और निःशुल्क टीकाकरण का लाभ उठायें।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!