Jaunpur News: बच्चों को बैग सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बच्चों को बैग सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित


पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भड़ेहरी के प्रांगण में बुधवार को एसजीएम प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा विशेष कार्यक्रम किया गया। इसके अन्तर्गत छात्रों में बैग समेत अन्य शिक्षण सामग्री वितरित किया गया। अजीत सिंह उर्फ मंटू ग्राम प्रधान, नीतू विश्वकर्मा प्रधानाध्यापक, मिथिलेश मिश्र समेत क्षेत्रवासियों के मौजूदगी में विद्यालय में अध्ययनरत 65 विद्यार्थियों को बैग समेत अन्य शिक्षण सामग्री वितरित किया गया। संस्था के पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि इस संस्था के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों के बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण कर बेहतर भविष्य एवं आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

वहीं ग्राम प्रधान ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न विद्यालयों पर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करके जरूरतमन्द बच्चों को आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवायी जाती है। इस अवसर पर अजीत सिंह उर्फ मंटू ग्राम प्रधान, दिलीप यादव, सचिन यादव, प्रशांत मिश्र, वेद प्रकाश मिश्र, शिवम निषाद, कौशलपति, अरविंद, शिवम यादव, सचिन निषाद, विजय प्रकाश, रिंकू, सुजल कुमार, रवि प्रकाश, महेंद्र, रामबचन यादव, पवन पाण्डेय, गीता देवी, मंजू मिश्र, पार्वती देवी, सुषमा देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधान एवं प्रधानाध्यापक ने संस्था के प्रति आभार ज्ञापित करते हुये जर्जर हो चुके विद्यालय भवनों की तरफ प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया। साथ ही छात्रों के हित को देखते हुये नवनिर्माण की गुहार लगायी।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!